logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व छात्र एवं कवि सम्मेलन आयोजित



प्रतापगढ़।  सण्डवा चण्डिका के यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय तारनपुर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व छात्र एवं कवियों का शिक्षक दिवस पर सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मु. इब्राहिम उपनिदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़, अध्यक्ष संजय पाण्डेय, संयोजक डॉ. बृजेश कुमार व विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार यादव ने सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सम्मेलन में वक्ताओ ने कहा कि इसका ध्येय सण्डवा चण्डिका के यशोदानंदन हरिवंश महाविद्यालय तारनपुर महाविद्यालय के विभिन्न आयामो मे पूर्व छात्र - छात्राओं को जोड़ना है। सम्मेलन के जरिए पुरा छात्रों ने अपने अनुभव कथन के जरिए विचार साझा किये।

विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार यादव ने कहा कि जीवन जीने के लिए संस्कार आवश्यक है, जिसका आधार संस्कारपरक शिक्षा है। सम्मेलन की अध्यक्षता संजय पाण्डेय व संचालन कुमुद पाण्डेय ने किया।

अध्यक्ष संजय पाण्डेय,आयोजक शिक्षक डॉ.बृजेश कुमार, सन्तोष तिवारी व संजय सिंह ने विभिन्न क्षेत्रो मे योगदान के लिए रोली सिंह,नीलम यादव,शुभम श्रीवास्तव,रंजीत कुमार,ममता सरोज,आँचल सिंह,रिशु सिंह,शशांक त्रिपाठी, पंकज, धीरज, अंशिका यादव, अनूप, बी एड और बी ए कुछ पुरातन छात्र इत्यादि को सारस्वत सम्मान प्रदान किया। आभार प्रदर्शन डॉ. जीत नारायण यादव व सहसंयोजन शिक्षक अमित सिंह,अनुराग मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी विजय यादव,राकेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर डॉ. जीत नारायण यादव,डॉ. रवितोष सिंह,डॉ.अजीत पाण्डेय, संजय,राकेश शुक्ला,कुलदीप मिश्रा,अमित सिंह,अनुराग मिश्रा, विजय यादव,करनपाल सिंह, विजय राज ओझा, धर्मराज सिंह, अञ्जनी, आदि मौजूद रहे ।

182
23963 views
10 shares

Comment