द वन इंडिया एनजीओ के द्वारा घाटशिला में नि:शुल्क विद्यालय का किया गया शुभारंभ
बिना गुरु नहीं होता जीवन साकार,सर पर होता जब गुरु का हाथ,तभी बनता जीवन का सही आकार,गुरु ही है सफल जीवन का आधार।
आज 5 सितंबर 2021 *द वन इंडिया* संस्था के द्वारा घाटशिला के पुंगोरा गांव में आज निःशुल्क साप्ताहिक-विद्यालय का शुभारम्भ किया गया हैं। इसमे गांव के मुखिया जी ,साथ ही डॉक्टर सुनीता सोरेन जी मौजूद थे।
मिशन_प्रहार रितिका जी बच्चों के द्वारा आत्म सुरक्षा के बताया गया। धीरे धीरे पढ़ाने के साथ में बच्चो में करियर-काउंसलिंग भी की जायेगी । एनजीओ लगातार 5 सालो से बच्चो को पढ़ा रही है बिना किसी पैसे से, अब तक संस्था के तरफ से 8 जगहों में निःशुल्क साप्ताहिक-विद्यालय चल रहा है। इस कोरोना काल मे शिक्षा का अभाव बढ़ते जा रहा है। इस कार्य में संस्था के चाणक्य,मनीष शर्मा , प्रियंका ,विशाल गोराई, रितिका , तनुश्री, राजीव, राहुल , विक्रम, संजय अन्य सदस्य मौजूद थे। द वन इंडिया चाणक्य (6207330282) मनीष (95040 16034)