logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील कमेटी का गठन, सम्मानित किए गए पदाधिकारी

माधौगंज(हरदोई) कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी सदस्य का अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा। सभी सदस्य निष्पक्ष रूप से कार्य करे

 उन्होंने सर्वसम्मति से नन्दकिशोर गुप्ता को बिलग्राम तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही तहसील अध्यक्ष रहे प्रमोद गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की बात कही। संगठन के मण्डल महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को सरकार की ओर कोई सुविधाएं नही मिल पा रही हैं। जिन्हें लागू कराया जाएगा।

इसके साथ ही जिला महामंत्री रजनीश सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चाएं की।

कार्यक्रम का संचालन यतीन्द्र भदौरिया ने किया। इस मौके पर माया प्रकाश अग्निहोत्री, अखिलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुधीर गंगवार, आशीष पटेल, रामकिशोर शर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री, मनीष तिवारी, प्रदुम्न तिवारी, सतेन्द्र सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा,राहुल गुप्ता, संजय मौर्या आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बघौली में भी एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पत्रकार हितों को लेकर चर्चा हुई। प्रकाशक सभी पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पर भरोसा जताया। तथा बैठक में गौतेंद्र तिवारी, सुधीर अवस्थी, रमाकांत मिश्रा, पंकज गुप्ता, रविशंकर सिंह, प्रेम चंद्र द्विवेदी, आर्यन सिंघानिया, पवन दीक्षित जीतेश गुप्ता एवं वीरपाल सिंह मौजूद रहे

155
15130 views
9 shares

Comment