logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रेन की चपेट में युवक की जान गई

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी राजेशचंद यादव उम्र 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लखन यादव आज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर रेलवे लाइन पर झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली रेलवे के कर्मचारियों को प्रतिदिन ढो रही स्पेशल ट्रेन से लगभग 10:00 बजे कटकर मौत हो गई।

सूचना स्थानीय थाने को दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी मृतक राजेशचंद यादव पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग में ठेकेदार थे मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व पूर्व ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव ने बताया कि रोज की भांति राजेशचंद यादव अपने घर से पुस्तैनी घर जो रेलवे लाइन के किनारे स्थित है, पर घूमने आया करते थे।

इसी क्रम में आज सुबह पुश्तैनी घर के बगल से गुजरा रेलवे लाइन के किनारे बैठकर सेल फोन से बात कर रहे थे, कि इसी बीच झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर रोजाना रेलवे के कर्मचारियों को ढो रही स्पेशल ट्रेन से टकरा जाने के कारण मृत्यु हो गई।

मौत की खबर सुनकर गांव में हाहाकार मचा गया, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मौत की खबर को सुनते ही ग्रामीण जो जहां थे वहीं से घटनास्थल की ओर पहुंचकर देखने को आतुर थे।

राजेशचंद यादव उम्र 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लखन यादव के पुत्र प्रिंस यादव 18 वर्ष व प्रतीक यादव 15 वर्ष व उनकी पत्नी किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना कर दिया है।

मौके पर विंढमगंज थाने के दरोगा पहुंच शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंतपरीक्षण हेतु दुध्दि भेजा।

203
25180 views

Comment