logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का भ्रमण

गौरेला में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं स्टेशन के पास गेस्ट हाउस बनाने भूमि आवंटित करने की रखी मांगु

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 1 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। वहां उनका स्वागत कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं साल से किया गया।

इसके बाद कुलपति ने मुख्यमंत्री से गौरेला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने का आग्रह किया। साथ ही पेंड्रा रोड रेल्वे स्टेशन के पास विश्वविद्यालय का एक गेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि आवंटित करने हेतु प्रस्ताव दिया तथा विश्वविद्यालय से लेकर पेंड्रा रोड तक सड़क के जीर्णोद्धार तथा दोहरीकरण के लिए अनुरोध किया गया।

विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हुए गहन विचार-विमर्श के बीच मुख्यमंत्री ने कुलपति से चर्चा करते हए कहा कि जंगल बचाने के लिए फलदार वृक्षों को लगाया जाए, जिससे आदिवासियों की आय में वृद्धि होगी एवं पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। त्रिकूट की खेती, आम से निर्मित अमचूर के उत्पादन तथा चिरौंजी की उपज के प्रसंस्करण पर विचार विमर्श किया।

विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीणों को इसके संग्रहण में वैज्ञानिक पद्धति से शिक्षित एवं प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

132
14945 views
3 shares

Comment