logo

केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं

गोंडा मनकापुर व गौरा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाएं जाने की अपील की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पदम सेन चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केंद्रों से आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरूआत करेंगे। इसमें हमारे बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता वर्चुअल रूप से उपस्थित होंगे। इस बात का भरोसा भी दिलाएंगे कि वह अपने बूथ पर कमल का परचम लहराएंगे। प्रत्येक बूथ पर समिति के प्रत्येक सदस्य सक्रिय हों व समिति में सभी जातियों का समायोजन होना चाहिए। यह कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण कर लेना है।

मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए हमें एक प्रमुख कार्यकर्ता की आवश्यकता है। जो हमारे पन्ना प्रमुख की भूमिका में पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा। सभी पन्ना प्रमुखों का एक सम्मेलन आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित है। प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक अनिवार्य रूप से होनी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करें। बूथ पर टीकाकरण अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण होना जरूरी है। गौरा व मनकापुर विधानसभा के पदाधिकारियों की हुई बैठक, बूथ विजय अभियान पर हुई चर्चा भी की गई।

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रभात वर्मा, अनूप चंद्र गुप्ता, राजेश रायचंदानी, विष्णु प्रताप शुक्ल, जसवंत लाल सोनकर, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्रा, रणजीत श्रीवास्तव, अनिल पासवान, सत्येंद्र सिंह, सत्यदेव मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

6
14770 views