logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल लीडर्स ने की झारखंड का दौरा

रांचीधनबाद 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार 19 अगस्त 2021 दिन जुमेरात को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी की”लीडर्स मीट”कार्यक्रम कैसर कॉलोनी जोड़ा तालाब बरियातू रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री अशरफ हुसैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग राष्ट्रीय कमिटी के सह सचिव श्री मोहम्मद कोया थे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुस्लिम यूथ लीग राष्ट्रीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आसिफ अंसारी थे! मुस्लिम यूथ लीग राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी लीडर्स मीट में इंडियन यूनियन वूमेन लीग के प्रदेश संयोजक सहित कई महिला कार्यकर्ता शामिल हुई वहीं रांची धनबाद,रामगढ़,बोकारो लोहरदगा एवं जामताड़ा जिला कमिटी के लोग शामिल हुए जिन्होंने अपनी अपनी जिला कमिटि के कार्य एवं पार्टी के प्रचार प्रसार के बारे चर्चा किया! फाइल फोटो मोहम्मद कोया नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी आईयूएमएल राष्ट्रीय सह सचिव श्री मोहम्मद कोया ने पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी पार्टी मुस्लिम लीग जिस तरह केरला और तमिलनाडु में एक मजबूत स्थिति में है उसी तरह झारखंड राज्य में भी पार्टी की स्थिति मजबूत होनी चाहिए और इसके लिए पार्टी का प्रचार प्रसार मैं तेजी लाना होगा और जैन मुद्दों पर कार्य करना होगा

मुस्लिम यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आसिफ अंसारी ने कहा कि हमारी पार्टी अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती है! देश में आज जितनी भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं घटी है जिसमें केवल मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया है हम उसके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं इसके अलावा वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून को खिलाफ भी हम राष्ट्रीय स्तर पर मैदान में डटे हुए हैं! केरला राज्य के बाद झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर आम जनता के हितों की रक्षा के लिए हमारी पार्टी बेहद जरूरत है!


प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंजनी कुमार सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन,प्रदेश कार्यकारी महासचिव शानुल हक, प्रदेश कोषाध्यक्ष नसीरुद्दीन उमरी प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य तबरेज अहमद,फजल इमाम, मोहम्मद अनीस, रांची जिला संयोजक शाहिद अंसारी, डॉक्टर इबराहीम जावेद धनबाद एवं बोकारो जिला प्रभारी इब्राहिम जावेद,अध्यक्ष मौलाना सोहराब,महासचिव जावेद खान, कोषाध्यक्ष मों.इसराफील ,रामगढ़ जिला संयोजक मोहम्मद ताहिर, लोहरदगा जिला संयोजक मोहम्मद मुर्शीद, अब्दुल खान तबरेज अंसारी आशीफ अंसारी, जामताड़ा जिला संयोजक मोहम्मद मकसूद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे! 

169
35443 views
15 shares

Comment