logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छिंदवाड़ा में कोरोना पेशेंट के प्रवेश व निकासी के लिए अलग से रास्ता तैयार करें : डीएम

छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा का भ्रमण कर वहां की चिकित्सकीय व्यवस्था को देखा व संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि, ‘कोरोना पेशेंट के प्रवेश व निकासी के लिए अलग से व्यवस्था करें ताकि संक्रमित व्यक्ति अन्य मरीजों या व्यक्तियों के संपर्क में न आए।’

उन्होंने पीआईयू विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को जल्दी से जल्दी कोरोना पेशेंट के लिए अलग से रास्ता तैयार करने के निर्देश दिये । इसके साथ ही उन्होंने आईसीसीयू यूनिट तथा अन्य वार्डो में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और अन्य मरीजों के लिए भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिये ।

 कलेक्टर श्री सुमन ने जिला चिकित्सालय के भ्रमण के बाद छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और डीन डॉ. रामटेके को मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्टिंग के लिए लैब जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए ।

 इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मोजेस, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती पी. गोगिया सहित अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे ।

263
25113 views

Comment