logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मरीज और मौतें, रिकवरी की दर 27 प्रतिशत

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पीएस श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी।दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि, ‘बीते 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक 3900 मामले सामने आए हैं।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पीएस श्रीवास्तव ने मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ‘विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी। वापस लाए गए भारतीयों को 14 दिन क्वारंटाइन में पेमेंट बेस पर रखा जाएगा। कमर्शियल विमानों का उपयोग किया जाएगा। गंतव्य स्थान पहुंचने पर सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। सभी को हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। विदेश व नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जल्द इस बारे में वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारतीय रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों के लिए अभी तक 65 ट्रेन चलाई हैं। करीब 70 हजार यात्रियों ने इस सुविधा का उपयोग किया है।’

उन्होंने कहा कि, ‘सार्वजनिक रूप से थूकना गैरकानूनी है। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। दुकानों के बाहर पांच से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है। जो दफ्तर खुले हैं, वहां लंच ब्रेक का अलग-अलग समय होगा। विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक है, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। जो भी दफ्तर खुले हैं, वहां कर्मचारियों का तापमान जांचने के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर होना चाहिए।’ 
 
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि, ‘पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3900 मामले सामने आए हैं तथा 195 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 1020 लोग स्वस्थ हुए हैं।’

उन्होंने बताया कि, ‘अब तक कुल 12ए726 लोग स्वस्थ हुए। रिकवरी रेट 27ण्41 फीसदी हुआ। पीपीई किट्स के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। आज मंत्री समूह की बैठक हुई, जिसमें ऑक्सीजन, मास्क, पीपीई किट की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इसमें आरोग्य सेतु एप को बढ़ावा देने पर भी बात हुई।’

श्री अग्रवाल ने कहा कि,  ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई बहुत जिम्मेदारी से लड़नी होगी। हम सबको अपने तौर-तरीकों में परिवर्तन करना होगा। कुछ राज्यों द्वारा मामलों की पुष्टि में देरी हुई, इसीलिए आज मौत के आंकड़े ज्यादा दिखाई दिए। हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’

319
15039 views

Comment