logo

बाढ़ आपदा से बढ़ी किसान की मुसीबत, कई सौ एकड़ फसल हुई जलमग्न

सिद्धार्थनगर(उत्तर प्रदेश) के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ये ग्रामीण इलाके दोआब के इलाके एक तरफ राप्ती दूसरी तरफ बूढ़ी राप्ती नदी का तांडव से कछार क्षेत्र अजगरा,गायघाट,लाऊखाई, पनिहवा,ताल भिरौना,इटौवा,धुसवा,फत्तेपुर, हरनी,रीवा नानकार,बैरवा नानकार,संगलदीप,पेंडारी,डूमरिया, टेड़िया बाजार,इटौवा, अमरिया,पटखौली, आदि कई दर्जन गाँव बाढ़ प्रभावित हैं।

किसानों को उधर लॉकडाउन इधर बाढ़ आपदा से कमर टूटी। किसानों के धान की फसल बाढ़ के पानी से डूबकर क्षतिग्रस्त हो गई है।। अब किसानों को सरकार पर नजर टिकी हैं कि सरकार किसान हित के लिए क्या करेगी उधर किसान सरकारी कर्जो से डूबी हैं,किसान की पूरी कमाई कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से खत्म हुई अब किसान जाय तो जाय किसके पास। सोमवार को सदर विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का दिए आश्वाशन।

54
14698 views
  
66 shares