logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यापतिनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले गृहराज्य मंत्री

विद्यापतिनगर। प्रखंड के दियारांचल इलाके के बाढ़ प्रभावित चार पंचायतों के बाढ़ पीड़ितो से मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होकर उनके समस्याओं को सुना। इस दौरान मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से सरकारी राहत और बचाव कार्य की भी जानकारी ली।

जायजा लेने के दौरान स्थानीय प्रशासन को हर समय सर संभव पीड़ितों को सभी सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने प्रावि बालकृष्णपुर मड़वा, मवि मऊ मकतब बांध किनारे व शेरपुर में सामुदायिक किचेन व बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक किचेन में बाढ़ पीड़ितों के बीच दूध का भी वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने कहा इस बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

प्रशासनिक स्तर से सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आवश्यक निर्देश प्रशासन को दिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य में तत्पर रहने का निर्देश दिया। पशु चारा वितरण समय से करने और बच्चे-बुजुर्गों की विशेष देखभाल रखने को कहा। मौके पर एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, डीसीएलआर आदित्य कुमार पीयूष, सीओ अजय कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज गुप्ता मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू,राकेश राय आदि मौजूद रहे ।

125
27668 views

Comment