logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश मे कोविड 19 के चलते मोहर्रम पर इस बार नहीं निकाला जाएगा जुलूस

मोहर्रम पर इस बार नहीं निकाला जाएगा जुलूस मुरादाबाद । मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।

इसमें कोविड-19 के नियमों का हवाला देते हुए कोई जुलूस ना निकालने की बात कही गई। इसके अलावा कहा गया कि कर्बला पर भीड़ नहीं होगी।

शनिवार को कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें ताजिएदार, उलेमा आदि पहुंचे। एसडीएम अनुराज जैन ने कहा कि इस बार किसी जगह पर भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सभी से आह्वान किया कि सभी लोग कोविड-19 के प्रति सचेत रहें और सरकार के नियमों का पालन करें। इस बीच अनेकों पदाधिकारियों ने अपनी राय रखी।
अमन कमेटी की बैठक में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी राजू रफी, सभासद मोहम्मद कासिम अंसारी, इसरार के अलावा अनेकों उलेमा ताजिएदार आदि सहित अनेको शामिल रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक अपराध राजेश यादव, एसएसआई प्रभाकर शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन के अलावा ग्रामीण अंचल के लोग भी मौजूद रहे ।

166
15017 views

Comment