logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़ एनएसयूआई ने लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय में लगाया हेल्प डेस्क

सारंगढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) सारंगढ़ इकाई ने छात्रहितो में स्टूडेंट्स हेल्प डेस्क लगा कर स्थानीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय काॅलेज सारंगढ़ में छात्रो की समस्याओं का समाधान किया।

NSUI के प्रदेश सचिव शुभम बाजपेई, दुर्गेश कॉलेज विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व छात्र संघ एनएसयूआई अध्यक्ष राजेन्द्र वारे,के नेतृत्व मे लगाये गये हेल्प डेस्क मे सैकड़ो छात्र छात्राओ ने स्नातक, स्नातकोत्तर, बीसीए, बायोटेक इत्यादि में नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्र भरने एवं जमा करने वाले छात्र छात्राओ को कलम, गोंद, पिन ,पानी इत्यादि मुहैया कराया। हेल्प डेस्क का नेतृत्व करते हुए NSUI के शुभम वाजपेई ने कहा कि छात्र संगठन NSUI सिर्फ आंदोलन या प्रदर्शन तक ही सीमित नही है, बल्कि छात्र हित मे छात्र-छात्राओ के हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती है । छात्रो की बुनियादी सुविधा के लिए हर संभव मदद के लिए NSUI संघर्षरत रहती है। महाविद्यालय मे छात्रो को जानकारी के अभाव रहने के कारण यदा कदा भटकने से बचाने के लिए NSUI ने स्टूडेंट्स हेल्प डेस्क लगा छात्र हित के समस्या को त्वरित समाधान किया गया।

इस मौके पर NSUI छात्र नेता शहर अध्यक्ष योगेश सोनवानी अभिषेक शर्मा विधायक,सागर दीवान,अरविंद,खगेश साहू,मंजीत महेश, केसव, चंद्रा जी आदि प्रतिनिधि मौजूद थे ।।

223
24815 views
12 shares

Comment