logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मधुबनी में मिले पांच नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज

मधुबनी। जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गईं हैं। जिले में लाॅकडाउन का पालन यदि सही से नहीं किया गया तो मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका बढ़ गईं हैं।

यदि जिले में इसी प्रकार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो मधुबनी भी रेड जोन आ जायेगा। नये जो पांच मरीज मिले हैं, वे सभी झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के हैं ! इनमें एक 35 वर्षीय महिला एवं एक 40 वर्षीय पुरुष हैं।  वहीं एक 8 वर्षीय लड़के एवं दो लड़कियां 12 वर्ष व 16 वर्ष शामिल हैं।

मधुबनी के जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवरे ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि,‘वे लाॅक डाउन जारी रहने तक घर पर रहें। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, लेकिन मास्क जरूर लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।’ उनका कहना है कि, ‘इस बीमारी का कोई उपचार नहीं है। इसलिए इससे बचाव करना बहुत जरूरी है।’

153
14808 views

Comment