logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ेंगे अजय राय

पिंडरा । कॉंग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि विधान सभा का चुनाव कार्यकर्ता लड़ेंगे। उनके बूते इस बार आरपार की लड़ाई होगी। झूठ की राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

उक्त बातें रविवार को पिंडरा विधान सभा क्षेत्र के रामपुर (बिबिर्छा) स्थित दरबारी बाबा कुटी के प्रांगण तथा पिंडरा स्थित कन्नौजिया धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहाकि इस बार एक बूथ 10 यूथ की टीम तैयार की जाएगी। संगठन को और गतिशील बनाने के साथ सभी वर्गों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने कहाकि सत्ता में आने पर बाबा की कुटिया का जीर्णोद्धार किया जाएगा। गरीब व असहाय लोगों की मदद की जाएगी। इस बार झूठ की राजनीति करने वालो को बाहर का रास्ता दिखाएगी। वही वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक अजय राय क्षेत्र की जनता के लिए कामधेनु के समान है। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक अभय नारायण सिंह व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुशील शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह,रामसनेही पांडेय,राजीव कुमार, अंजनी पांडेय, विवेक सिंह रिंकू समेत अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

122
32482 views
9 shares

Comment