logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अटेवा ब्लॉक कार्यकारिणी जोगिया का पुनर्गठन

 ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया के सभागार में ऑल टीचर्स एण्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोशिएशन ( ATEWA) की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी।

बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने एवं निजीकरण को रोकने के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही इस अवसर पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ब्लॉक कार्यकारिणी - जोगिया का पुनर्गठन किया गया।

इसके अन्तर्गत अनुपम सिंह को संरक्षक, संजय कर पाठक को ब्लाक अध्यक्ष, लाल जी पाण्डेय को महामंत्री, जय प्रकाश उपाध्याय,गौरव पाण्डेय,मोहम्मद अब्दुर्रहमान को उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव को कोषाध्यक्ष, विष्णु त्रिपाठी को मंत्री,उत्कर्ष श्रीवास्तव को संगठन मंत्री,अनंत दीप यादव,पुष्पेंद्र सिंह,पीयूष द्विवेदी को सह संगठन मंत्री,चौधरी घनश्याम को प्रवक्ता ,पंकज राय को मीडिया प्रभारी एवं व्यस्थापक मनोनीत किया गया ।

अटेवा महिला संवर्ग जोगिया का भी गठन किया गया जिसके अंतर्गत समीक्षा त्रिपाठी को अध्यक्षा,राजबाला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हिमांशी शुक्ला ,कविता मिश्र, अंजली गुप्ता,सुषमा देवी को उपाध्यक्ष,निधि त्रिपाठी को महामंत्री,नमिता मिश्र को संगठन मंत्री,रीता भारती को सह संगठन मंत्री,दीपिका सुलेरे को कोषाध्यक्ष, शिखा सिंह को प्रवक्ता पद हेतु मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष बलवन्त चौधरी, जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण चौधरी,जिला संयोजिका कल्पना, प्रमोद त्रिपाठी,पशुपति दूबे,देवेंद्र त्रिपाठी, मृणालिनी मिश्र,अनु,चंद्रहास दूबे,दिनेश चौरसिया,अंशु राय व अन्य की उपस्थिति रही। सभा का संचालन बृजेश द्विवेदी ने किया और मार्गदर्शन अंशुमान सिंह ,जनार्दन शुक्ल ने किया।

166
15102 views
96 shares

Comment