logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्न योजना का अन्न महोत्सव के रूप में शुभारम्भ

वाराणसी।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ अन्न महोत्सव के रूप में ग्राम पंचायत अनेइ में गरीबों को शासन द्वारा दिए गए बैग में प्रति यूनिट 5 किलो राशन भरकर दिया गया। तथा सभी कार्ड धारकों को पानी पीने व बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।

आज इस योजना के शुभारम्भ के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे। तथा प्रधानमंत्री जी योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाते भी कि। योजना से लाभान्वित लोग काफी खुश नजर आए ।

इस मौके पर प्रदेश के हर राशन दुकान को सजाया गया था। इस मौके अनेईं में भाजपा के सेक्टर संयोजक लोकनाथ शुक्ला व कोटेदार दुर्गा प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

233
15228 views
103 shares

Comment