logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लंज में 30 साल बाद बंजर जमीन पर लहलहाई धान की फसल

काँगड़ा अपर लंज पंचायत के किसानों ने करीबन 30 वर्ष बाद गज खड्ड के साथ लगते कोहला क्षेत्र में बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना दिया।

किसानों ने बताया कि इस बरसात के मौसम में काँगड़ा में जहां बाढ़ से सैंकड़ो हेक्टेयर भूमि बह गई है वहाँ लंज के कोहला क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्य से जमीनों का जरा भी कटाव नहीं हुआ व कोहला नहर के कार्य से बंजर भूमि को सिंचाई से बहुमूल्य बना दिया।

उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज इसी जमीन पर काफी फसलें उगाते थे लेकिन समय और गज के घटते जलस्तर ओर बरसात में बाढ़ जैसे हालातों से भूमि कटाव के कारण खेती करना बंद कर दिया था।वहीं अब बाढ़ नियंत्रण कार्य का कोहला क्षेत्र नहर से बंजर जमीन को हर भरा करने में अहम भूमिका निभाई है।

अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी,विजय कुमार ,मिलखी राम ,सरदारी लाल,संदीप अशोक व दिलीप सिंह अजय कुमार,संदीप विक्रम सिंह, रघुवीर सिंह ,अरुण कुमार विनोद कुमार,रवि कुमार ने इस कार्य के लिए आइपीएच विभाग व मंत्री सरवीण चौधरी का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।जिसकी बजह से क्षेत्र के किसानों की सैकड़ो कनाल भूमि सोना उगलने के लिए तैयार हैं।

वहीं सहायक अभियन्ता जलशक्ति विभाग उप मण्डल मनेई शरती शर्मा ने बताया कि जमीन को कुहल से सिंचाई योग्य बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है साथ ही बाढ़ नियंत्रण कार्य से इस बरसात में बाढ़ का पानी जमीनों को छू भी नहीं पाया।

156
2 comment
30702 views
1 shares

Comment