logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉमर्श‍ियल इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी रोक 31 अगस्त तक बढ़ी

कोरोना के असर को कई देशों-प्रदेशों में जारी रहने को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी कॉमर्श‍ियल इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी रोक को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है.

यह रोक कार्गो विमानों और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की इजाजत से चल रही स्पेशल फ्लाइट्स के लिए नहीं होगी. DGCA ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर सक्षम अथॉरिटी द्वारा कुछ चुने हुए रूट पर निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की इजाजत पहले की तरह दी जाती रहेगी.

गौरतलब है कि दूसरे देशों में फंसे लोगों को भारत लाने या भारत से विदेशी नागरिकों को उनके देश पहुंचाने के लिए लगातार विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं.

कोविड के मामलों ने बढ़ाई चिंता

इसके पहले यह रोक 31 जुलाई तक लगाई गई थी, जो बीते शनिवार को ही खत्म हो रही थी.

123
14926 views
11 shares

Comment