logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में दूसरे प्रदेशों से लौटने वालों ने बढ़ाईं मुश्किलें

प्रयागराज। दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वालों ने प्रयागराज में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में अब नौ कोरोना संक्रमित हैं। इनमें सात संक्रमित दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं। एक इंदौर तो छह महाराष्ट्र से आए हैं। अगर इसी तरह संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती रही तो शहर में लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ना भी तय हैं।

सूबे के कई जिलों यहां तक कि वाराणसी और कानपुर को देखकर भी यह लग रहा था कि अपना प्रयागराज इस संकटकाल में काफी महफूज है। शुरू में यहां पहली अप्रैल को एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह भी 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद पूरी तरह ठीक हो गया था। इससे जिले के लोगों को तसल्ली थी कि दूसरे शहरों की तुलना में अपना शहर महफूज है, लेकिन बीते कुछ दिनों में खतरा बढ़ता दिख रहा है। दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वालों से मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं। 

24 अप्रैल को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले। तब से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई। इन लोगों में सात लोग दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं। इनमें छह महाराष्ट्र व एक इंदौर से घर लौटा है। 

24 अप्रैल को मिले तीन कोरोना संक्रमितों में दो चचेरे भाई मुंबई से लौटे थे। गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिला कौंधियारा इलाके का अधेड़ भी महाराष्ट्र के नासिक से लौटा है। वहींए शुक्रवार को मिले पांच कोरोना संक्रमितों में दो मुंबई से, एक नासिक से और एक मध्य प्रदेश के इंदौर से लौटा है। आंकड़ों से साफ है कि अब तक जिले में जितने लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें दो को छोड़ दें तो बाकी दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोग हैं।

261
19166 views

Comment