logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में गरीबों की मदद के लिए आगे आया महिला विकास मंच

जमशेदपुर। शहर में महिला विकास मंच लाॅकडाउन की अवधि में भोजन की समस्या से जूझ रहे जमशेदपुर के गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को लगातार राशन तथा भोजन उपलब्ध करवा रही है ।

 इस संस्था ने अपने किट में चावल, आटा, चना, चिवड़ा, सोयाबीन, आलू, प्याज़, चीनी, चाय, साबुन, सर्फ़, बिस्किट और खासकर महिलाओं के लिए सेनेट्री पैड की व्यवस्था की है। इस संस्था के लोग जमशेदपुर के अलग-अलग क्षेत्रोंं में प्रतिदिन घूम घूम कर जरूरतमंद लोगोंं के बीच राशन तथा भोजन पहुंचाते हैंं। इन लोगोंं का केवल एक ही उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों की मदद करना। 

 अपने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्था ने समाज के सक्षम दानदाताओं से संस्था को दान देने हेतु अपील की, जिससे यह अपने इस कार्य को इस लॉकडॉउन के पीरियड में निरंतर जारी रख सकें।

इस कार्य में महिला मंच की अध्यक्षा निशात खातून, कोषाध्यक्षा प्रीति कुमारी, सचिव विभूति जेना, सन्दीप कुमार, नेहा एवं अन्य सदस्य दिन रात कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों तक राशन एवं भोजन पहुंचा रहे हैं ।

279
23354 views

Comment