logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निदेश दिए।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पदाधिकारी के कार्यालय में कोविड-19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र की व्यवस्था की प्रखंड वार समीक्षा की।

समीक्षा के मुख्य बिंदु प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र में स्थापित रजिस्ट्रेशन डेस्क, सीसीटीवी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, खाने पीने की व्यवस्था और साफ.सफाई की व्यवस्था थे।




284
14910 views

Comment