logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शादी का माहौल हुई मातम मे तब्दील*

शादी की खुशिया बदली मातम में, 

शुक्रवार को उठने वाली थी डोली, सांप ने काटा लड़की की हुई मौत

धनबाद।  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा गांव में शादी की खुशियां मातम में पसर गईं. 23 साल की पूनम की 16 जुलाई यानी शुक्रवार को शादी होनी थी. गांव और घर में उत्सव का माहौल चल रहा था।

हल्दी लगाई की रस्म अदायगी का कार्यक्रम भी पिछले कुछ दिनों से चल रहा था. बीती रात हल्दी कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वह सोने चली गई। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

208
2 comment
24053 views
21 shares

Comment