logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया पौष्टिक आहार का वितरण

 गोरखपुर। शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के अन्तर्गत ग्राम सभा सोमली टोला अकटहिया में पुष्टाहार का वितरण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता सिंह ने डोर टू डोर पौष्टिक आहार का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। वर्तमान में पूरा देश कोरोना जैसे बिमारी से लड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डोर टू डोर पौष्टिक आहार वितरण का आदेश जारी किया गया।

पुष्टाहार वितरण कार्य की निगरानी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त द्वारा नामित अधिकारी द्वारा की जा रही है। 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती धात्री महिलाओं आदि के हाथ धुलाकर सोशल डिस्टेन्स का पालन कराते हुए पोषाहार का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डोर टू डोर जाकर आरोग्यसेतु अप्लीकेशन के बारे में लोगों को जानकारी दी और उनके मोबाइल में डाउनलोड कराया।

288
14897 views

Comment