logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहडौल जिले में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ

शहडोल। शहडोल जिले में कोरोना का एक और पॉजीटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है। एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज ब्यौहारी के पास ओदारी से है।

ये महिला सागर जिले से ब्यौहारी के ओदारी में आई थी। महिला की स्क्रीनिंग करने के बाद इसमें संभावित लक्षण पाये जाने पर 26 अप्रैल को इसका सैंपल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजा गया था। जबलपुर से 29 अप्रैल को इसकी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली है। 


प्रशासन की घोर लापरवाही

महिला का सैंपल लेने के बाद उसे कहीं पर क्वारंटाइन नहीं किया गया, बल्कि उसे उसके घर में ही होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया।

इसी तरह पहले मिले दोनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ भी जिला प्रशासन ने किया था। दोनों के सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर रखने के बजाय अपने अपने घर भेज दिया गया और वही दोनों जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले। कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही की वजह से जिला शहडोल में भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया और प्रशासन के लिए सिर दर्द की स्थिति पैदा हो गई।

अब इन तीनों कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री ढूंढना प्रशासन के लिए जरूरी है अन्यथा प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों में इजाफा होने में वक्त नहीं लगेगा। महिला के साथ सागर से आए अन्य लोगों को भी स्क्रीनिंग करने के बाद होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।


महिला बस से आई थी ब्यौहारी
महिला सागर से बस से ब्यौहारी आई थी। इसके साथ बस में लगभग तीन दर्जन लोग सवार थे। बस से ब्यौहारी में उतरने के बाद महिला में संभावित लक्षण पाए जाने के बाद इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। गांव में महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या लगभग 30 के आसपास है। 

ओदारी से 60 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रशासन ने ओदारी की बाहरी सीमा को सील कर दिया है। इसके साथ ही महिला के परिजनों को तत्काल क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही गांव में रहने वाले सभी ग्रामीणों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

इसके साथ ही महिला के साथ सागर से आने वाले लोगों की खोज स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। सभी लोगों की डिटेल ढूंढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी स्क्रीनिंग करेंगे। इसके बाद जिस व्यक्ति में कोरोना के संभावित लक्षण मिलेंगे, उनका सैंपल लेकर जबलपुर जांच के लिए भेजेंगे। 


बढ़ सकती है संक्रमित मरीजों की संख्या

 बाहर से आने वाले मजदूरों का स्क्रीनिंग करने के बाद उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद उन्हें किसी जगह पर क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है, बल्कि उन्हें घर पर ही होम क्वारंटाइन में रहने को कहा जा रहा है, लेकिन घर में रहने के दौरान ऐसे कोरोना पॉजीटिव सबके साथ घुल-मिलकर रह रहे हैं। साथ ही बाहर के लोगों से भी संपर्क में आ रहे हैं। इसके चलते आने वाले समय कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

270
14865 views

Comment