logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉलेज में कैम्प लगाकर किया वैक्सीनेशन,ग्रामीणों में वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखा उत्साह

बदायूँ।आज  जे.एस. कॉलेज उनौला, बदायूँ में सीएचसी जगत की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया । इसमें श्रीमती  सुमनलता सक्सेना, कु. अंजली सक्सेना, कु.पूजा माथुर ने वैक्सिनेशन किया। इसमें कॉलेज के प्रबक्ताओ व छात्र/छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई साथ ही आसपास के गांव झंडपुर, उनौला,जखेली,इस्लामगंज, खरखोली, सखानु में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण क्षेत्र लोगों के साथ साथ महिलाओं में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह दिखा।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम सिंह पुंडीर, ए.सी.एम.ओ. डॉ पवन कुमार ने  वैक्सिनेशन का निरीक्षण कर टीम का उत्साह वर्धन किया व महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रबक्ताओ का आभार व्यक्त किया।।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री नरेन्द्र यादव,डायरेक्टर श्री विकास यादव, प्राचार्य डॉ अजीत शंखधार, प्रवक्ता डॉ कृष्ण गोपाल,संजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार, छवी राम यादव,अनिल कश्यप, रत्ना सक्सेना,सना, प्रिया पाल,कु.साक्षी गुप्ता  व सर्वेश यादव के साथ साथ कई छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

171
15002 views
37 shares

Comment