भारत को ग्लोबल फार्मा हब बनाने में मध्यप्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका
भारत को ‘ग्लोबल फार्मा हब’ बनाने में मध्यप्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका...
प्रदेश में इंदौर, पीथमपुर, मंडीदीप, भोपाल, देवास और उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र फार्मा मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स के रूप में विकसित हो रहे हैं।
जिला धार के पीथमपुर में ₹2,000 करोड़ के निवेश से स्थापित होने जा रही Haleon Group की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का आज भोपाल निवास से वर्चुअली भूमिपूजन किया। देश में Haleon की इस पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लगभग 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कंपनी द्वारा 30% तक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।