logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के नन्हे चैंपियंस ने लहराया तिरंगा, डीएम ने किया सम्मान

सिंगरौली: पिछले दिनों नेपाल में हुए इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में सिंगरौली के प्रतिभाशाली नन्हे खिलाड़ियों ने जिले सहित पूरे देश का नाम रोशन किया. इन बच्चों ने नेपाल की धरती पर तिरंगा लहराया. सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल ने खिलाड़ियों को बुलाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की.



दरअसल सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली में सिंगरौली के प्रतिभाशाली नन्हे कराटे खिलाड़ियों जिन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का काम किया है. उन्हें कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनर के द्वारा सम्मान दिया गया और प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

11
502 views

Comment