logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहतक से दिल्ली नेशनल हाइवे पर कार मे दिल्ली पुलिस के जवान का मिला शव...

रोहतक से दिल्ली नेशनल हाइवे पर कार मे दिल्ली पुलिस के जवान का मिला शव, मृतक की पहचान झज्जर के आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई। मौत की वजह का नही हुआ खुलासा।

रोहतक के सांपला मे कनक ढाबे के सामने हाईवे किनारे खड़ी आई-20 कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिला। कार के दरवाजे अनलॉक थे। बॉडी ड्राइविंग सीट पर पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। सांपला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मौत का कारण दम घुटना हो सकता है। कार के सभी शीशे बंद थे। ड्राइवर सीट रेस्ट के लिए पीछे खिसकाई हुई थी। सांपला SHO प्रदीप ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को गाड़ी में लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर परिजन भी पहुंचे।
मृतक की पहचान झज्जर के गांव आसौदा निवासी सुधीर (36) के रूप में हुई। सुधीर दिल्ली के आदर्श नगर थाने में कांस्टेबल थे। उनकी जंतर-मंतर पर शनिवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान 2 दिन ड्यूटी लगी थी। उनकी 13 साल की बेटी व 6 साल का बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 5 जून से सुधीर दिल्ली में ड्यूटी पर था। अकसर कई बार दो दिन लगातार ड्यूटी होती थी। रविवार शाम को परिवार से बात हुई तो घर आने की बात हुई। हालांकि रात 11 बजे के बाद परिवार का संपर्क कट गया। परिवार वाले मोबाइल नंबर मिलाते रहे लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। जिसके बाद रात भर परिवार परेशान रहा। दिल्ली थाने और सुधीर के जानकारों से संपर्क करते रहे, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली। परिवार की पूरी रात बेचैनी में कटी। आमतौर पर सुधीर घर पर नियमित जानकारी देते रहते थे कि कब तक घर पहुंचेंगे।
सोमवार सुबह 7 बजे कनक ढाबे के सामने i-20 कार खड़ी मिली। जिसकी ड्राइविंग सीट पर सुधीर की लाश पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि कार ढाबे से कुछ पहले खड़ी थी। ढाबा उसके घर से 10 किमी की दूरी पर ही था। परिवार का कहना है कि सुधीर की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं है, उसे कोई बीमारी नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से फिट था।
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दम घुटने से मौत का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद असली वजह पता चलेगी। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। सुधीर दिल्ली में ड्यूटी करने के बाद लौट रहा था।

1
0 views

Comment