logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर संभाग में अवैध मदिरा बरामदगी की कार्यवाही

इंदौर संभाग: आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु सतत कार्यवाही जारी रखी है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं उपायुक्त आबकारी ने इस दिशा में कड़े निर्देश दिये हैं। इन निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी श्री आर. सी. बारोड़ एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में आबकारी वृत-अंजड़ के उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया ने 6 जून को गस्त एवं रोड चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पीकप वाहन को छोड़ते हुए फरार अज्ञात आरोपी का पीछा किया।

इंदौर: उक्त बोलेरो पीकप वाहन (पंजीयन कमांक MP-46-G-2872) की तलाशी लेने पर भुसे के बोरे में छुपाई गई 100 पेटी लंदन प्राइस प्रिमियम व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 180-180 ML की 50-50 पाव मदिरा मिली, जिससे कुल जप्त मदिरा की मात्रा 900 बल्कलीटर हुई। बरामद मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 12,50,000/- रुपये है। इस मामले में अज्ञात फरार आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक प्रिया सुल्या का विशेष योगदान रहा है।

0
99 views

Comment