logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़वानी : आईटीआई में रोजगार हेतु नई पहल शुरू

बड़वानी : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बड़वानी द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने और तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। प्राचार्य श्री केतन मालवीया के नेतृत्व में विशेष स्टाफ टीमें ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों और दूर-दराज के इलाकों में जाकर युवाओं को आईटीआई शिक्षा की महत्ता समझा रही हैं। ये टीमें युवाओं को तकनीकी शिक्षा की तुलना पारंपरिक पढ़ाई से कर रोजगार के बेहतर अवसरों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

ग्रामीण युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल जैसे ट्रेड्स की मांग और भविष्य में इनके महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लास, आईटी लैब, लाइब्रेरी, और एसटी/एससी/ओबीसी/इंडब्युएस के लिए छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जो छात्र स्वयं आवेदन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए निःशुल्क हेल्पडेस्क भी संचालित है। प्रवेश के इच्छुक 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण छात्र 30 जून 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री राजेश गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है।

0
36 views

Comment