बड़वानी: केंद्रीय जेल में घरेलू विद्युत प्रशिक्षण समापन
बड़वानी: स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी में 35 कैदियों को 30 दिवसीय घरेलू विद्युत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण उन कैदियों के लिए था जो वित्तीय वर्ष में रिहा होने वाले हैं। प्रशिक्षण के समापन पर सभी कैदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस आयोजन में जिला अग्रणी प्रबंधक वरुण चावड़ा, डीडीएम नाबार्ड नवीन श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी और जेलर विनय काबरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्थान के निर्देशक संजू बरवरे ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को सरकार की ऋण अनुदान योजनाओं की जानकारी दी और सफल उद्यमी बनने का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय यश सेठी ने किया।