बडवानी में मादा तेन्दूआ शावक का सफल रेस्क्यू
बडवानी: वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल बडवानी के अनुसार 8 जून को बडवानी जिले के राजपुर वनपरिक्षेत्र की बीट अंजड के राजस्व ग्राम गोलाटा में श्री शंकर केवट के खेत में एक मादा तेन्दूआ शावक की उपस्थिति की सूचना मिली। वन अमला मौके पर पहुंचा और लगभग 1 माह के कमजोर तेन्दूआ शावक को पाया जो चलने-फिरने में असमर्थ था।
वनमण्डल स्तरीय रेस्क्यू दल ने शावक को रेस्क्यू कर वनमण्डल के ईको सेन्टर कैंपस में पशु चिकित्सक को सौंपा। पशु चिकित्सक ने भोजन और पानी की कमी बताई लेकिन शावक की हालत स्थिर है। शावक को उसकी माँ से मिलाने के प्रयास जारी हैं।