सरस्वती सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से नया मकान प्राप्त किया
बीजापुर: परिवार के पालन-पोषण और दैनिक जरूरतों के लिए स्वयं पर आश्रित श्रीमती सरस्वती सोनवानी आंगनबाड़ी सहायिका कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वे पहले एक छोटे और कच्चे मकान में रहती थीं, जहाँ कमरे छोटे और जगह कम होने के कारण घरेलू सामान रखने में अव्यवस्था रहती थी तथा बरसात में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के बी०एल०सी० घटक के ‘‘मोर जमीन-मोर मकान‘‘ कार्यक्रम के तहत नगर पालिका बीजापुर के अधिकारियों ने श्रीमती सोनवानी को नए मकान के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। फार्म भरवाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया और स्वीकृति मिलने के बाद आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद नगर पालिका के अधिकारियों के प्रेरणा से उन्होंने मकान का निर्माण शुरू किया। आज श्रीमती सरस्वती सोनवानी अपने पक्के मकान में खुशी और सम्मान के साथ रह रही हैं और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका बीजापुर, राज्य शासन तथा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।