logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ा कदम: FSSAI ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में अखबार के उपयोग पर लगाई रोक

रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता
#AIMAMEDIA #NEWS #SINGRAULI

नई दिल्ली, 8 जून। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत (FSSAI) ने खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटने, परोसने और पैक करने की प्रथा के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने खाद्य व्यवसाय संचालकों, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों के सीधे संपर्क में अखबार का उपयोग तुरंत बंद करें।

FSSAI के अनुसार अखबार की छपाई में प्रयुक्त स्याही में सीसा (Lead) सहित कई हानिकारक रसायन और भारी धातुएँ मौजूद हो सकती हैं। गर्म, तैलीय या नम खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने पर ये रसायन भोजन में मिल सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसे दूषित पदार्थों के सेवन से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। इसके अलावा, इस्तेमाल किए गए अखबार धूल, गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में भी आते हैं, जिससे खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

FSSAI ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग) विनियमों के तहत अखबार या किसी भी मुद्रित कागज का उपयोग भोजन को लपेटने, परोसने या अतिरिक्त तेल सोखने के लिए करना प्रतिबंधित है।

खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भोजन खरीदते समय सुरक्षित और फूड-ग्रेड पैकेजिंग का ही उपयोग सुनिश्चित करें। वहीं, विक्रेताओं को भी स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए स्वच्छ और प्रमाणित पैकेजिंग सामग्री अपनाने की सलाह दी गई है।

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सुरक्षित भोजन और सुरक्षित पैकेजिंग दोनों ही समान रूप से आवश्यक हैं।

4
483 views

Comment