नाशिक : येवला-नाशिक महामार्ग पर बिबट्या को वाहन की टक्कर
नाशिक : येवला-नाशिक राष्ट्रीय महामार्ग पर रविवार शाम एक बिबट्या (तेंदुआ) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना निफाड के आगे चांदोरी के पास जळगांव फाटा के समीप शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तेंदुआ सड़क पर गिरा और लगभग दस मिनट घायल अवस्था में पड़ा रहा। आसपास के लोग और वाहन चालक मौके पर जमा हो गए, लेकिन तेंदुए के हमले के डर से कोई भी उसके करीब नहीं गया। तेंदुआ धीरे-धीरे संभला और गन्ने के खेत की ओर भाग गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वन क्षेत्रों के सिकुड़ने और भोजन-पानी की तलाश में बिबट्याओं का इस क्षेत्र में बढ़ता संचार देखा गया है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, तेंदुए की खोजबीन करने और वाहन चालकों को सतर्क करने की मांग की है। साथ ही रात के समय सड़क पर सावधानी बरतने और वन्यजीवों के आवागमन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने की भी अपील की गई है। वन्य जीवन का रक्षण करना ये हमारा कर्तव्य है ऐसा भी लोगो मे चर्चा करते दिखाई दिया। इसलिए वाहन चलते समय सतर्कसे वाहन चलाएं ऐसी भी अपील की गई है।
फोटो :- घायल अवस्था में रोड पर पड़ा बिबटया (तेंदुआ)।