logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बृजमनगंज :मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

बृजमनगंज, महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण’ के तहत थाना बृजमनगंज की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं और आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181, यूपी-112 और सखी वन स्टॉप सेंटर पर तत्काल मदद ली जा सकती है।

एंटी रोमियो टीम ने स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए पॉक्सो एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व को समझाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। साथ ही महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित माहौल बनाना है। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम से सवाल भी पूछे, जिनका टीम द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।
इस दौरान एस आई तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र सिंह आलोक कुमार महिला एस आई अर्चना यादव, प्रिया वर्मा कांस्टेबल अरविंद खरवार, बृजेश पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे l

31
719 views

Comment