
अभाविप ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि
कटिहार/बलरामपुर:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बलरामपुर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की 116 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्लस टू उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर में विवेकानंद जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस उपलक्ष में वृक्ष लगाकर व सफाई अभियान चलाकर स्वामी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर अभाविप कटिहार के छात्र नेता बिनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार युगपुरुष थे। उन्होंने भारत की संस्कृति व सभ्यता से पूरे विश्व को प्रभावित किया। अल्पायु में पूरे विश्व में नाम कमाया। वे युवाओं के आदर्श हैं।
युवा पीढ़ियों को अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के जीविनी से शिक्षा लेने की जरुरत है। स्वामी जी का समूचा जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।उन्होंने शिकागो सम्मलेन में सनातन धर्म की श्रेष्ठता साबित करने का काम किया था।
मौके पर नगर मंत्री रितेश शर्मा, सह संयोजक रवि यादव, मोहन कर्मकार, अजय शर्मा, भवेश राय, गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।