बानसूर में तेज आंधी-तूफान से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरे
बानसूर: तेज आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइनों की मरम्मत में जुटी है। कनिष्ठ अभियंता शिवकुमार गोयल फीडर पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
लोकेश के अनुसार जाट छात्रावास के पास भी एक पेड़ बिजली लाइन पर गिरा है। साथ ही नारायणपुर रोड़ नोपलावाली ढाणी के पास भी पेड़ बिजली लाइन पर गिरने की सूचना मिली है। कर्मचारी जल्द ही सभी फीडरों को सुचारू करने के प्रयास में लगे हुए हैं।