logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेदरी में श्री राम मारुति महायज्ञ का हुआ भव्य समापन, कलश यात्रा के साथ महाआरती एवं नगर भोज आयोजित

रिपोर्टर – पुष्कर धाकड़
खाचरौद।
ग्राम सेदरी में आयोजित पंचकुंडी पंचदिवसीय श्री राम मारुति महायज्ञ का सोमवार को धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न हुई। महाआरती में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम एवं मारुति नंदन हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
महायज्ञ के समापन अवसर पर नगर भोज (भंडारा) का आयोजन भी किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर ग्राम सेदरी में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों एवं मनोरंजन के साधनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति ने महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, ग्रामीणजनों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

27
3688 views

Comment