जखा मोड़ के समीप हुई दुर्घटना, धोरैया सीएचसी में कराया गया उपचार
धोरैया (बांका) से रिपोर्ट
बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत बस्ता गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा फूलमनी कुमारी, पिता सुधीर दास, साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान जखा मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गश्ती 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।
परिजनों के अनुसार दुर्घटना में छात्रा के सिर में चोट लगने से सूजन आ गई है तथा पैर में भी चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
रिपोर्ट: धोरैया (बांका)
अंग संदेश न्यूज़