ग्राम नुवावा में सचिव और एडीओ पर मिलीभगत के आरोप
अमेठी: ग्राम नुवावा में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक जांच के बीच सचिव, एडीओ (पंचायत) और सफाईकर्मी की मिलीभगत के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए मनगढ़ंत साक्ष्य बनाए जा रहे हैं। इसके तहत ग्रामीणों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर प्रस्तुत कर दस्तावेजों को सत्यापित दिखाने का प्रयास किया गया है, जिससे जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि वास्तविक शिकायत बिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और गौशाला, आवास, सफाई व्यवस्था, नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्यों की सही जांच नहीं हो रही है। जांच को क्लोजर की दिशा में ले जाने के लिए केवल कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा शिकायतकर्ता को फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में प्रशासनिक मिलीभगत के आरोपों के कारण ग्राम स्तर पर आक्रोश और चिंता व्याप्त है। ग्रामीण उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं ताकि निष्पक्ष जांच हो और सभी दस्तावेजों तथा हस्ताक्षरों का सत्यापन किया जा सके।