बच्चों की आंखों के लिए मोबाइल का बढ़ता उपयोग खतरा
खरखौदा : मिथू, मेघा और हेमंत, जो अपनी मौसी और बुआ के घर छुट्टियां बिता रहे हैं, अधिकांश समय मोबाइल फोन पर वीडियो, गेम और अन्य मनोरंजन सामग्री देखने में व्यस्त रहते हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बच्चों की यह आदत उनकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल स्क्रीन को लगातार कई घंटों तक देखने से आंखों में जलन, सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, सूखापन और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिजन बच्चों से मोबाइल का सीमित उपयोग करने, बाहर खेलकूद में भाग लेने और परिवार के साथ समय बिताने की अपील कर रहे हैं। डॉक्टर भी हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से नजर हटाने और मोबाइल का उपयोग आवश्यकता अनुसार करने की सलाह देते हैं।