बरेली: सोशल न्याय पार्टी जनादेश की जिला कमेटी बैठक सम्पन्न
बरेली: 7 जून को Samajik Nayay Party -Janadesh के तत्वाधान में बरेली शहर में जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, प्रदेश सचिव संदीप कश्यप, प्रदेश सचिव नरपत कश्यप, पश्चिम अध्यक्ष डॉ. सोनू कश्यप, जिला अध्यक्ष नेमसिंह कश्यप, युवा नेता गोविंद कश्यप सहित बरेली के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।