logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेवाड़ी में बिजली का करंट लगने से गौ माता की मौत

रेवाड़ी : आज सुबह करीब 8 बजे रेवाड़ी दिल्ली गेट गोल चक्कर के पास ट्रांसफर के पास जाने से एक गौ माता को करंट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है क्योंकि ट्रांसफर के चारों ओर रेलिंग टाइप तार तो लगे थे लेकिन गेट को ताला नहीं लगाया गया था, जिससे गौ माता गेट के अंदर से ट्रांसफर के पास चली गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

कुछ समय बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता और गोल चक्कर वार्ड पार्षद पवन बाटला भी पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन विनिता पीपल के निवास पर जाकर इस मामले पर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन चेयरपर्सन के घर उनसे बात नहीं हुई। परिणामस्वरूप बजरंग दल के कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद पवन बाटला और स्थानीय लोगों को वापस लौटना पड़ा। इस घटना की रिपोर्टिंग राजेश कुमार द्वारा की गई।

0
77 views

Comment