logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजीपुर ..कमलेश बिंद एनकाउंटर की उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग, निषाद पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञा

गाजीपुर। चर्चित बिंदु होटल व्यवसायी हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर प्रकरण की उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग को लेकर निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में निषाद पार्टी ने आरोप लगाया कि कमलेश बिंद के एनकाउंटर को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच उच्चस्तरीय एसआईटी से कराई जाती है तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी और आम जनता का विश्वास भी बना रहेगा।
पार्टी नेताओं ने कहा कि कानून के राज में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। इसलिए इस प्रकरण की गहन जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निषाद पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

20
947 views

Comment