logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लक्की स्टार समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों को दिए पुरस्कार एवं संस्कारों का संदेश

लक्की स्टार समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों को दिए पुरस्कार एवं संस्कारों का संदेश
कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी, कोटा में आयोजित पांच दिवसीय लक्की स्टार समर कैंप का समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय की पर्यटन विभाग हेड प्रोफेसर अनुकृति शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)अध्यक्ष संजय चौबीसा तथा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तापस कनु व्यास जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पटका पहनाकर अभिनंदन किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उर्मिला दीदी ने बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावकों को राजयोग मेडिटेशन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि परिवार में आध्यात्मिक वातावरण एवं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास होगा तो बच्चे भी जीवन में उत्कृष्ट मूल्यों को अपनाकर देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे।
दीदी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनमें बचपन से ही नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का बीजारोपण किया जाना आवश्यक है। ऐसे संस्कारवान बच्चे ही आगे चलकर आदर्श नागरिक बनकर परिवार, समाज और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही बच्चों से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस समर कैंप में भाग लेने का संकल्प भी कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की।

4
386 views

Comment