logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण उत्थान मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश छोटू ओझा का शपथ ग्रहण....

हाजीपुर /वैशाली

ब्राह्मण उत्थान मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माननीय श्री प्रकाश छोटू ओझा का शपथ ग्रहण समारोह हाजीपुर प्रखंड के शुभई स्थित श्री मुन्ना ओझा जी के आवास परिसर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस समारोह में वैशाली जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों से प्रबुद्ध जन, बुद्धिजीवी और युवा उपस्थित रहे। मंच के मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख सदस्यों जैसे श्री प्रेमचन्द्र झा, रंजन पाठक, सतीशचन्द्र झा और भूपेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संयोजक प्रकाश मिश्रा, गुड्डू ओझा, अभय कुमार झा और सचेतक मंडल के वीरेन्द्र झा, मदन ओझा, प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नया नेतृत्व समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देगा।

पूर्व अध्यक्ष हरिश्चन्द्र मिश्रा ने नए अध्यक्ष को आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन के उपाध्यक्ष अरूण कुमार झा, सचिव धमेन्द्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आचार्य राजकमल पाण्डेय और उप कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गिरी ने प्रकाश छोटू ओझा का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री शानू झा, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के सुनील कुमार ठाकुर समेत कई वरिष्ठ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव झा, त्रिलोकी झा, नागेन्द्र झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय थे। संयोजकों ने ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों से संगठन को एकजुट होकर मजबूत बनाने की अपील की।

1
76 views

Comment