logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़ाकोटा क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ीं, विभाग को भारी नुकसान गढ़ाकोटा (सागर) ग्रामीण क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा बिजली विभाग की संपत्त

📰 गढ़ाकोटा क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ीं, विभाग को भारी नुकसान
गढ़ाकोटा (सागर)
ग्रामीण क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा बिजली विभाग की संपत्तियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रात के अंधेरे में बिजली के खंभे गिराकर तार चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 की मध्य रात्रि में मोजा छोला क्षेत्र में 11 केवी फुलर कृषि पंप फीडर को नुकसान पहुंचाकर लगभग 6 स्पान तार चोरी कर लिया गया तथा 4 खंभे क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
इसी तरह 29 मई 2026 को ग्राम कुमरई मोजा के खारोंतला क्षेत्र में 11 केवी सेवास कृषि पंप फीडर से लगभग 8 स्पान तार चोरी कर लिया गया और 3 खंभे तोड़ दिए गए।
वहीं 2 जून 2026 को उदयपुरा क्षेत्र में कृषि पंप फीडर के अंतर्गत खेतों के पास लगभग 6 स्पान तार चोरी और 2 खंभे क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई।
इसके अलावा 5 जून और 7 जून 2026 को देवपुरा रोड पर उदयपुरा कृषि पंप फीडर को नुकसान पहुंचाते हुए लगभग 6 स्पान तार चोरी कर लिए गए तथा 1 खंभा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
लगातार हो रही इन घटनाओं से गढ़ाकोटा पूर्व क्षेत्र वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। साथ ही विभाग को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत विभाग द्वारा रात के समय लाइन स्टाफ के माध्यम से पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है।
विद्युत विभाग के एई सीएस पटेल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग या प्रशासन को दें तथा सहयोग करें।

5
13 views

Comment