logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओरिएंटल विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान का निरीक्षण

ओरिएंटल विश्वविद्यालय: दिनांक 08 जून 2026 को विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना संयोजक जयेश कटारिया ने किया। उनके साथ टीम के सदस्य प्रियांशु चौकसे, सजल गुप्ता एवं तनिषा परेता भी उपस्थित थे।

अभियान के दौरान विश्वविद्यालय की छात्रावास कैंटीन का निरीक्षण किया गया। टीम ने परिसर में नशीले पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग या बिक्री की जांच की और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया। यह अभियान स्वस्थ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाने में योगदान करता है।

11
1009 views

Comment